google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

जमीयत उलमा-ए-हिंद ने पुलिस प्रशासन का माना आभार

चंद्रपुर :- जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा तारीख २०/०९/२०२४ को चंद्रपुर जिला पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।

 

क्यों की चंद्रपुर जिले में लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती गई और बीते दिनों लगातार धार्मिक कार्यक्रम होने की वजह से पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से उन कार्यक्रमों को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी।

 

तारीख १६/०९/२०२४ को ईद- ए- मिलाद थी उसी के दूसरे दिन अनंत चतुर्थी थी। यह दोनो त्योहार चंद्रपुर जिले में स्थानीय नागरिकों द्वारा बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। जिसमे पुलिस प्रशासन का काम अधिक बढ़ जाता है।

 

पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अपने कर्तव्य को अंजाम दिया गया। और जिले के धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसका पूरा ध्यान चंद्रपुर जिला पुलिस प्रशासन ने बखूबी रखा। दिन रात एक कर जाती जरूरतों को पीछे छोड़ अपना कर्तव्यों का पालन करने वाले चंद्रपुर जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन और चंद्रपुर शहर की थाना प्रभारी एकुरके और रामनगर थाना प्रभारी आसिफ राजा सहित सम्पूर्ण पुलिस प्रशासन का जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा पुष्पगुच्छ दे कर उनके दिए हुए कार्यों की सराहना की और आभार व्यक्त किया। 

इस समय चंद्रपुर जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला प्रमुख मौलाना अब्दुल मजीद साहब, मौलाना कारी बरकत, मौलाना इरफान काचा, मौलाना अतिकुर्रहेमान शेख, मौजूद थे

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button