google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

EVM हटाओ, बैलेट से चुनाव कराओ! चंद्रपुर में फोरम का धरना

चंद्रपुर :- भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की और से तारीख ०३/अक्टूबर २०२६ को चंद्रपुर शहर के गांधी चौक परिसर में evm मशीन के खिलाफ तथा मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार का इस्तीफे की मांग को ले कर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी इनके नेतृत्व में एक दिवसीय धरना आंदोलन का आयोजन किया गया था।

 

 

आंदोलनकर्ताओं द्वारा evm मशीन हटा कर बैलेट से चुनाव कराने की मुख्य मांग की गई। साथ ही मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार को पद से हटा कर उनके खिलाफ fir दर्ज कराने की मांग की गई। इसी के साथ sir प्रक्रिया के माध्यम से करोड़ो भारतीयो को उनके मूलभूत अधिकार मतदान से वंचित रखने का काम चुनाव आयोग द्वारा किये है का दावा किया जा रहा है। इसलिए यह sir प्रक्रिया को जल्द से जल्द रद्द करने की मांग भी इस समय की गई। उक्त मांगो को ले कर जल्द ही भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू की जिलाधिकारी चंद्रपुर के माध्यम से निवेदन दिया गया है।

आज देश भर की तमाम राष्ट्रीय तथा राज्यस्तरीय पार्टी सड़को पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। Sir के माध्यम से सामान्य नागरिकों के अधिकारों को छिनने का काम भारत के चुनाव आयोग द्वारा किया जा रहा है। इसपर जनजागृति करना समय की जरूरत है। यही जनजागृति भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया पिछले कई वर्षों से कर रहा है। इसलिए इसका समर्थन भारत के तमाम नागरिकों ने करना चाहिए और फोरम का हिस्सा बनकर इस लड़ाई को और अधिक मजबूत करे। ऐसा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी ने कहा है। और आगे कहा कि अगर शासन प्रशासन द्वारा इस आंदोलन की दखल नहीं ली गई तो आने वाले समय में भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की और से इससे बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी भी इस समय फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी ने दी है।

 

इस धरना प्रदर्शन में फोरम के पदाधिकारियों मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ और केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की गई।

इस समय फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विभाग अरशद कच्छी, राष्ट्रीय महासचिव सफीरुद्दीन ख्वाजा, राष्ट्रीय महानगर अध्यक्ष देवा हिंगोरानी, राष्ट्रीय सदस्य तथा भद्रावती वरोरा तालुका अध्यक्ष नागेन्द्र चटपल्लीवार, चंद्रपुर जिला अध्यक्ष विनोद गेडाम, चंद्रपुर शहर अध्यक्ष जुनेद खान, भद्रावती शहर उपाध्यक्ष जितेन्द्र गुलानी, भद्रावती तालुका उपाध्यक्ष सुनील रामटेके, भद्रावती महिला तालुका अध्यक्षा जया मेश्राम, भद्रावती महिला शहर अध्यक्षा विभा बेहरे, अब्दुल रेहमान शेख, आतिफ शेख, जाकिर शेख, मजीद पठान, राजिक कच्छी, कैफ कुरैशी, और अन्य पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित थे। धरना आंदोलन का आभार प्रदर्शन फोरम के राष्ट्रीय सदस्य तथा भद्रावती वरोरा तालुका अध्यक्ष नागेन्द्र चटपल्लीवार ने किया।

Share
Back to top button