google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया का बढ़ता कारवा

नागपुर और कामठी शहर में की गई भारी नियुक्तियाँ

चंद्रपुर :- भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी इनके मार्गदर्शन में और फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विभाग अरशद कच्छी जी इनके नेतृत्व में गांव तिथे फोरम अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत बड़े शहर से ले कर तो गांव तक फोरम के पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही है। जिसके चलते तारीख ५ नवंबर २०२६ को भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यालय जामा मस्जिद रोड कोतवाली वार्ड चंद्रपुर में कामठी शहर के कार्यकारणी का गठन किया गया और फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी के उपस्थित में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र दे कर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार किया गया।

 

इस समय कामठी शहर अध्यक्ष पद पर सय्यद अय्यूब अली, कामठी शहर उपाध्यक्ष पद पर सुरेश शर्मा, कामठी शहर सचिव सय्यद अरसलान, कामठी शहर सहसचिव आबिद अख्तर, कामठी शहर सदस्य मोहम्मद इम्तियाज, कामठी शहर सदस्य मोहम्मद इब्राहिम, सदस्य विनोद मानवतकर, सदस्य हरेन्द्र हिरणवार, सदस्य कैलाश मेश्राम, सदस्य मोहम्मद युनुस, की नियुक्तियां की गई।

भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया नागपुर और कामठी सहित पूरे भारत के अपने कदम जमाने जा रहा हैं। उसकी एक मिसाल कामठी शहर में नियुक्तियां है। फोरम हमेशा से शोषित पीड़ित अन्यायग्रस्तों के साथ खड़ा रहा है। भारत के सभी महापुरुषों की विचार धारा का नाम फोरम है। इसी विचार धारा को भारत में जनजन तक पहुंचाने का काम सभी पदाधिकारी ने मिल कर करना चाहिए ऐसा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी ने इस समय कहा है।

फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हम पर जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश करेंगे और जल्द ही फोरम का भव्य प्रवेश समारोह नागपुर कामठी शहर में आयोजित किया जाएगा साथ ही फोरम के विचार धारा को जनजन तक पहुंचाने के लिए हमेशा अग्रसर रहेंगे ऐसा इस समय नवनियुक्त कामठी शहर अध्यक्ष सय्यद अय्यूब अली ने कहा।

इस समय फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी, राष्ट्रीय महानगर अध्यक्ष देवा हिंगोरानी, राष्ट्रीय सदस्य तथा भद्रावती वरोरा तालुका अध्यक्ष नागेन्द्र चटपल्लीवार, राष्ट्रीय सदस्य संजय मार्टिन, कोर कमेटी सदस्य तथा प्रचार चंद्रपुर जिला अब्दुल रहमान शेख, और अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।

कार्यक्रम की प्रस्तावना और आभार प्रदर्शन फोरम के राष्ट्रीय सदस्य तथा भद्रावती वरोरा तालुका अध्यक्ष नागेन्द्र चटपल्लीवार ने किया।

Share
Back to top button