google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

जिला शल्य चिकित्सक डॉ. भास्कर सोनारकर का फोरम की ओर से स्वागत-सत्कार

चंद्रपुर:  तारीख 10 सितंबर 2026 को भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी के नेतृत्व में फोरम के पदाधिकारियों ने चंद्रपुर के प्रभारी जिला शल्य चिकित्सक पद पर नियुक्त डॉ. भास्कर सोनारकर से उनके कार्यालय में भेट दे कर उनका स्वागत एवं सत्कार किया।

 

इस दौरान फोरम की ओर से डॉ. भास्कर सोनारकर को मोमेंटो, शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। फोरम के पदाधिकारियों ने जनहित से संबंधित विषयों को सामने रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं और नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी, राष्ट्रीय महानगर अध्यक्ष देवा हिंगोरानी, राष्ट्रीय सदस्य एवं भद्रावती-वरोरा तालुका अध्यक्ष नागेंद्र चटपल्लीवार, चंद्रपुर जिला अध्यक्ष विनोद गेडाम, राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्रमुख शोएब कच्छी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Share
Back to top button