चंद्रपुर में कांग्रेस मोर्चा वोट बचाव देश बचाव मोर्चा

चंद्रपुर| लोकतंत्र की रक्षा और मतदाताओं के अधिकारों के संरक्षण की मांग को लेकर गुरुवार, 8 अक्टूबर को चंद्रपुर शहर के गांधी चौक परिसर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जनआंदोलन और मोर्चा निकाला गया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग भी उठाई गई।
इस जनआंदोलन में कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर, पूर्व विधायक तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष धोटे, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवा राव पोलशेट्टी सहित कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता तथा मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
गांधी चौक परिसर में आयोजित इस आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का नारा बुलंद करते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और मताधिकार के संरक्षण का मुद्दा उठाया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ भी अपना आक्रोश व्यक्त किया।
SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल
SIR प्रक्रिया मुख्य चुनाव आयोग के माध्यम से भाजपा यह पूरा खेल खेल रही है। भाजपा को जिताने के लिए यह षडयंत्र रचा जा रहा है। पहले मुख्य चुनाव आयोग के चयन समिति में प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायधीश और लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष, का समावेश हुआ करता था तो चयन समिति में बदलाव कर प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री द्वारा चुना हुआ एक केंद्रीय मंत्री और लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष की चयन समिति अपने फायदे के लिए बना दी गई है। मुख्य चुनाव आयोग द्वारा किसी भी बैठक में SIR प्रक्रिया का उल्लेख नहीं होने के बावजूद भी उन्होंने यह प्रक्रिया की है। ऐसा आरोप शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवा राव पोलशेट्टी ने किया है।
महाराष्ट्र में चुनाव आयोग के झोल करने की वजह से गिरे कांग्रेस प्रत्याशी
चुनाव आयोग ने देश में झोल किया हैं। महाराष्ट्र के झोल किया और चंद्रपुर जिले के राजूरा विधानसभा क्षेत्र में भी वोटेचोरी का झोल किया है। महाराष्ट्र में लगभग १८० विधासभा सीट पर चुनाव आयोग के घपले की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव हारे है। ऐसा ही झोल चलता रहा तो लोकशाही खतरे में आजाएगी इसी वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी संघर्ष कर रहे है। और जब तक मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता हम आंदोलन ऐसे ही जारी रखेंगे ऐसा इस समय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष धोटे ने कहा हैं।

