ज़मीन पर हीरो दिखने वाले आयुक्त कार्रवाई के नाम पर ज़ीरो
प्रभागों का दौरा करने वाले आयुक्त को मुख्य मार्ग का अवैध निर्माण दिखाई क्यों नहीं देता साहब ?

चंद्रपुर :- चंद्रपुर शहर महानगरपालिका के आयुक्त पद पर आए IAS आयुक्त अकुनूरी नरेश प्रभागों का दौरा कर दिखावे की दुनिया में भरपूर वाहवाई बटोरी है पर दौरे के बाद क्या उन प्रभागों की हालत बदली? क्या उनके समस्याओं का समाधान हुआ? यह अब तक पता नहीं चल पाया है। प्रभागों का दौरा करने वाले आयुक्त महोदय को शिकायत करने पर भी अवैध निर्माण कार्य पर कार्रवाई करने की फुर्सत नहीं है। और हैरान करने वाली बात यह है कि रोजाना कइयों मर्तबा इसी रास्ते से गुजरने के बावजूद भी इन्हें कस्तूरबा रोड पर स्थित अवैध निर्माण कार्य दिखाई क्यों नहीं दे रहा यह सवाल स्थानीय नागरिकों द्वारा उठाया जा रहा है।
मनपा प्रशासन ने नहीं दी मंजूरी फिर भी खुले आम चल अवैध निर्माण
इस मामले में सूचना का अधिकारी कानून के तहत जानकारी इकट्ठा करने पर पता चला है कि महानगर पालिका प्रशासन द्वारा कस्तूरबा रोड पर संजय लस्सी के बगल में चल रहे कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए मनपा प्रशासन द्वारा कोई भी अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद भी इस अवैध निर्माण कार्य पर महानगर पालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। और तो और स्थानीय नागरिकों के शिकायतों को भी प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने जान कर नज़र अंदाज़ किया। जिससे मनपा प्रशासन पर स्थानीय नागरिकों द्वारा लगाए गए भ्रष्टचार के आरोप कही ना कही सही साबित होते है।
सहायक आयुक्त शुभांगी सूर्यवंशी का नोटिस का दिखावा
इस मामले में तारीख १/८/२५ को चंद्रपुर शहर महानगरपालिका ज़ोन क्रमांक 2 के सहायक आयुक्त शुभांगी सूर्यवंशी द्वारा निर्माण करता को नोटिस जारी किया गया था। जिसमें 7 दिनों भीतर जमीनी ७/१२ नक्शा, और निर्माण कार्य की अनुमति की कार्यालय के समक्ष पेश करने का नोटिस दिया गया था। पर लगभग अब 1 साल बीतने के बाद दोबारा तारीख २०/०५/२०२६ को सेम नोटिस भेजा गया इस नोटिस में भी ७ दिन के भीतर निर्माण कार्य की मंजूरी जैसे अन्य दस्तावेज कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया गया था। मगर अब लगभग १ महीना बीतते हुए अचूका है निर्माण करता द्वारा कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किए जाने की चर्चा है। साथ ही मनपा प्रशासन द्वारा भी कोई अधिकृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। और ना ही प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई अब तक देखने को नहीं मिली है। चंद्रपुर शहर महानगर पालिका प्रशासन झोन नंबर २ के सहायक आयुक्त शुभांगी सूर्यवंशी द्वारा नोटिस भेज कर कार्रवाई का दिखावा किया जा रहा है ऐसा प्रतीत होता है |
विभागीय आयुक्त जायेगा मामला फोरम
इस मामले में स्थानीय नागरिकों की शिकायत को जिस तरह महानगर पालिका आयुक्त सहित अन्य अधिकारयों ने नज़र अंदाज़ किया और रसूखदारों को शय देने का काम प्रशासन द्वारा किया गया है। इसपर भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया ने दखल ली है। और कहा कि अब इस मामले की शिकायत विभागीय आयुक्त से की जाएगी और मामले की जांच की मांग की जाएगी।

