google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

PWD के नाली निर्माण कार्य पर उठे सवाल?

चंद्रपुर : लोक निर्माण विभाग (PWD) क्रमांक-1 द्वारा शासकीय आवासीय क्वार्टर (Government ITI के पीछे) से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महाविद्यालय तक नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय नागरिकों के बीच असंतोष का माहौल देखने को मिल रहा है।

नागरिकों का आरोप है कि उक्त कार्य एक मजूर संस्था के नाम पर किया जा रहा है, जबकि वास्तविक रूप से इसका संचालन कथित तौर पर एक राजनीतिक नेता द्वारा किए जाने की चर्चा क्षेत्र में है। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किए जाने तथा विभिन्न स्तरों पर अनियमितताएं बरते जाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री और कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों के अनुसार यदि समय रहते निर्माण कार्य की तकनीकी जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में सरकारी धन की बर्बादी होने के साथ-साथ नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

क्षेत्र के नागरिकों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। ऐसी मांग क्षेत्र के नागरिकों द्वारा की जा रही है

Share
Back to top button