google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

CSTPS के 2 अभियंता पर गिरी CMD की गाज

अधीक्षक अभियंता सहित कार्यकारी अभियंता निलंबित

चंद्रपुर :- एशिया का सबसे बड़े थर्मल पावर स्टेशन में से एक कहे जाने वाला चंद्रपुर सुपर थर्मल पावर स्टेशन से एक चौंकाने वाली खबर सूत्रों के हवाले से सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों mahagenco के अध्यक्ष और व्यवस्थापकीय संचालक श्री. राधाकृष्णन बी. Mahagenco के अधीन सभी बिजली निर्माण केंद्र के दौरे पर थे। जिनमें चंद्रपुर बिजली निर्माण केंद्र का समावेश भी था।

 

इस दौरान चंद्रपुर बिजली निर्माण केंद्र में कार्यरत २ अभियंताओं पर निलंबन की कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई हैं। जिनमें यूनिट ८-९ के बॉयलर मेंटनेंस के अधीक्षक अभियंता महेश पराते और कार्यकारी अभियंता निसार मोमिन का समावेश है। सूत्र ये भी बताते है कि यह कार्रवाई mahagenco के वरिष्ठों के आदेश पर की गई।

सूत्रों से पता चला है कि यह कार्रवाई यूनिट ८-९ के बॉयलर मेंटेनेंस के कोल मिल ठेके में बरती गई अनियमितताएं तथा भ्रष्टाचार से जुड़ी है। अगर ठेके में बरती गई अनियमितताएं तथा भ्रष्टाचार के चलते कार्रवाई की गई तो ठेका कंपनी को ब्लैक लिस्ट क्यों नहीं किया गया? साथ ही इस ठेके से संबंधित बाकी अफसरों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? ऐसे कई सवाल केंद्र के अधिकारियों के चर्चा का विषय बने हुए है। ऐसे में सिर्फ २ अभियंताओं पर कार्रवाई कई गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि इस निलंबन की वजह केंद्र द्वारा अधिकारिक रूप से सामने नहीं आई हैं।

मुख्य कार्यालय से दौरे पर आए अध्यक्ष तथा व्यवस्थापकीय संचालक की कार्रवाई से केंद्र में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यप्रणाली पर भी कई गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि चंद्रपुर के मुख्य अभियंता अनिल काठोये हाल ही में चंद्रपुर बिजली निर्माण केंद्र के मुख्य अभियंता पद का पदभार संभाला है। फिर भी उन्हें इस मामले की भनक कैसे नहीं लगी? ऐसा सवाल इस समय केंद्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।।

Share
Back to top button