google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हामहाराष्ट्र

कश्मीना कुरेशी ने चंद्रपुर जिले का नाम रोशन

विशाखा पटनम में आयोजित वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते २ स्वर्ण पदक भारतीय ऑल मिडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया द्वारा किया गया स्वागत

महाराष्ट्र :- आंध्र प्रदेश के विशाखा पटनम जिले में राजुयस्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे भारत के अलग अलग राज्य से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्ही मे चंद्रपुर शहर की बाबूपेठ रहवासी कश्मीना कुरेशी भी शामिल थी। कश्मीना कुरेशी ने आयोजित प्रतियोगिता में २ स्वर्ण और १ रोप्या पदक जीत कर इस प्रतियोगिता में खुद के नाम के साथ जिले के नाम को भी रोशन किया।

भारतीय ऑल मिडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया चंद्रपुर की और से कश्मीना कुरेशी का स्वागत किया गया और भविष्य में इसी तरह और तरक्की करने की शुभकामनाए दी इस समय फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विभाग अरशद कच्छी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ विभाग अरबाज कच्छी, राजिक शेख, शकील शेख, साजिद शेख, अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे

Share
Back to top button