जर्जर इमारत का हिस्सा ढहा
नगर निगम और इमारत मालिक की अनदेखी, सौभाग्य से बड़ा हादसा टला

चंद्रपुर | 11 सितंबर 2025 | चंद्रपुर शहर के जटपुरा गेट क्षेत्र में आज सुबह एक हादसे ने हड़कंप मचा दिया। एक पुरानी और जर्जर इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया। इस हादसे में इमारत के नीचे दूध बेचने वाले कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के समय सुबह के बाजार में हमेशा की तरह भीड़ थी, जिससे इस अचानक हुई घटना ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह इमारत लंबे समय से बेहद जर्जर हालत में थी। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम से इमारत को हटाने और उचित कदम उठाने की मांग की थी, लेकिन इस ओर ध्यान न देने के कारण आज यह हादसा हुआ। ढहे हुए हिस्से के नीचे दूध बेचने वाले कुछ व्यापारी बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं और सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।
इस हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों द्वारा नगर निगम पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा ऐसी जर्जर अवस्था में लिप्त इमारत को समय रहते ज़मीदोस्त कर देना चाहिए था। पर नगर निगम द्वारा ऐसा नहीं किया गया। नगर निगम द्वारा इमारत मालिक को ४ नोटिस तो दिए थे। पर ना इमारत मालिक ने इस और ध्यान दिया और ना ही नगर निगम ने। जिस वजह से यह हादसा हुआ। शहर में और भी कई ऐसे इमारत आज भी मौजूद है।।जिनकी हालत काफी खस्ता है। समय रहते नगर निगम द्वारा ठोस कदम उठाएं तो भविष्य में ऐसे हादसे और भी होने की संभावना को झुठलाया नहीं जा सकता। अगर ऐसे में कोई अनहोनी हो जाती तो जवाबदेही किस की ऐसा सवाल स्थानीय नागरिकों द्वारा उठाया जा रहा है?
इस हादसे ने एक बार फिर शहर में खतरनाक इमारतों के मुद्दे को उजागर कर दिया है। ऐसी इमारतों के कारण नागरिकों की जान जोखिम में है, जिससे लोगों में गहरा रोष है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि नगर निगम तुरंत ऐसी जर्जर इमारतों का सर्वेक्षण करे और सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करे।