google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

४१ पुलिस कर्मियों को हुआ फूड पॉइजन

११ पुलिस कर्मी को किया गया भर्ती

चंद्रपुर :- चंद्रपुर शहर में पुलिस मुख्यालय के फुटबाल कैंटीन में स्थित मेस में कल के खाने की वजह से कुल ४१ पुलिस कर्मियों को फूड पॉइजन होने की हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। सभी पुलिस कर्मियों को चंद्रपुर के शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया था। जिसमे से ११ पुलिस कर्मियों को भर्ती कराया गया और अन्य को प्राथमिक उपचार दे कर घर भेजे जाने की जानकारी प्राप्त हुईं है।

अस्पताल में भर्ती पुलिस कर्मियों की हालत अब बेहतर है। साथ ही सभी ११ पुलिस कर्मियों को कल दोपहर तक छुट्टी भी दी जाएगी ऐसी जानकारी हमारे चैनल को प्राप्त हुई है। ११ पुलिस कर्मी में से ६ पुरुष पुलिस कर्मी और ५ महिला पुलिस का समावेश है। अधिक जानकारी के लिए बने रहे। 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button