जवाबदेही से पल्ला झाड़ते नजर आए मनपा चंद्रपुर के अफसर
क्या जयंत टॉकीज स्थित निर्माण कार्य के अनुमति में हुआ है बड़ा झोल

चंद्रपुर :- चंद्रपुर शहर मध्य भाग माने जाने वाला जयंत टॉकीज स्थित जगह पर निर्माण कार्य जारी है। इस जगह पर बड़ी विशाल इमारत बनने की जानकारी है। पर इस निर्माण के चलते शहर वासियों का काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा हैं। निर्माण के लिए चल रही खुदाई से रास्ते की हालत काफी गंभीर दिखाई पढ़ती है। रास्ता ढहने की कगार पर अचुका हैं। ऐसे में मनपा प्रशासन द्वारा इस रास्ते पर भरी वाहनों की यातायात पर रोक लगा दी गई है। साथ ही इस निर्माण कार्य के चलते मनपा प्रशासन द्वारा बनाए गए कई चीजों को नुकसान पहुंचाया गया है। जिसमे इस जगह पर स्थित अंदरूनी नाली तथा इलेक्ट्रिक केबल, और रास्ते से सटे गट्टू का समावेश है। निर्माण कार्य के चलते इन सभी चीजों को तोड़ा गया हैं। जिस से चंद्रपुर शहर वासियों के लिए यह निर्माण कार्य परेशानी का सबब बना हुआ है। इसपर मनपा प्रशासन की चुप्पी शहर वासियों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
रास्ते से १ मीटर जगह छोड़ निर्माण कार्य करने का है नियम?
जानकारों के मुताबिक अगर शहर के मुख्य मार्ग पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य किया जाता है तो उसे सड़क से १ मीटर यानी की ३ फुट जगह छोड़ कर निर्माण कार्य करने की अनुमति दी जाती है। पर जयंत टॉकीज स्थित निर्माण कार्य में 1 मीटर की जगह तो दूर इस के मालिक द्वारा मनपा प्रशासन द्वारा लगाए गए गट्टू को तहस नहस कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। साथ ही सड़क को लग कर ही गड्ढा खोदा गया है। लोगो का कहना है की इस सड़क से सटे अंदरूनी नाली बनी हुई थी जिसका अब कोई नामोनिशान नहीं दिखाई दे रहा है। निर्माण कार्य करते समय मनपा प्रशासन द्वारा किए गए कार्य को इस तरह से तहस नहस करने पर भी मनपा आयुक्त द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई क्यों नही की गई? यह सवाल सामान्य नागरिकों द्वारा किया जा रहा है। क्या चंद्रपुर शहर में धन्ना सेठों के लिए कोई अलग कानून है? अगर नहीं तो क्या मनपा प्रशासन द्वारा इस निर्माण कार्य की और अपना ध्यान केंद्रित कर निर्माण कार्य करने वालो पर कार्रवाई की जाएगी? जांच का विषय।
जवाबदेही से बचते नजर आए मनपा प्रशासन के अफसर
इस जगह पर कितनी मंजिला इमारत का निर्माण कार्य शुरू है। इसकी कोई अधिकृत जानकारी हमे प्राप्त नही हो पाई है। जब इस मामले की अधिक जानकारी हासिल करने का प्रयास हमारे प्रतिनिधि द्वारा किया गया तो मनपा प्रशासन के अफसर जवाबदेही से अपना पल्ला झाड़ते नजर आए। नगर रचना विभाग के सहायक संचालक सुनील दहिकर ने तो खुलेआम जानकारी छुपाने का प्रयास किया। उनसे इस निर्माण कार्य में कितने मंजिला इमारत का निर्माण कार्य की मंजूरी पूछे जाने पर उन्होंने मनपा आयुक्त की और इशारा किया। दहिकर का जवाब सुन कर ऐसा प्रतीत हुआ की दहिकर द्वारा बचने का प्रयास किया जा रहा है। जिस से हो रहे निर्माण कार्य के अनुमति में बड़ा झोल होने की संभावना नजर आरही है।जब इस संदर्भ में चंद्रपुर मनपा प्रशासन के नगर रचना विभाग के सहायक संचालक सुनील दहीकर से बात की गई तो उन्होंने कहा की इस निर्माण कार्य की अनुमति आयुक्त पालीवाल द्वारा दी गई है। मैं तुम्हे इस संदर्भ में जानकारी नहीं दे सकता। जानकारी के लिए आयुक्त पालीवाल से मिलिए वो आप को इसकी पूरी जानकारी देंगे। जब उनसे पूछा गया की आप को क्या इस निर्माण कार्य की जानकारी नहीं है तो उन्होंने कहा की है पर बता नहीं सकता। इसलिए आप आयुक्त से मिलिए उन्होंने ही इस निर्माण कार्य की अनुमति दी है। उन्ही से आप को पूरे जवाब मिलेंगे।
– सहायक संचालक सुनील दहिकर महानगर पालिका चंद्रपुर