google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

25 मई को चंद्रपुर नागपुर मार्ग ३ घंटे रहेगा बंद

चंद्रपुर :- चंद्रपुर नागपुर मार्ग पर स्थित इराई नदी पुल पर mseb द्वारा इलेक्ट्रिक वायरिंग दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। यह काम २ बजे से ५ बजे तक किया जाने वाला है। जिस से लगभग ३ घंटे तक यातायात पूरी तरह बंद रहने वाली है। ऐसे में नागपुर से चंद्रपुर और चंद्रपुर से नागपुर यातायात करने वाले नागरिकों को परेशानियों का सामना ना करना पढ़े और कायदा सुव्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सूचित किया गया है।

इस रास्ते का करे उपयोग

मूल, बल्लारपुर, चंद्रपुर से नागपुर जाने वाले सभी वाहन मालिकों को बागंली कैंप चौक-नेहरू नगर-भटाली-छोटा नागपुर रोड का उपयोग करना है।

नागपुर से मूल और गढचांदुर जाने के लिए छोटा नागपुर-भटाली-नेहरू नगर बागंली कैंप नागपुर से मूल और गढ़चंदूर के लिए एकमात्र मार्ग है

दोपहिया और चार पहिया वाहनों को नागपुर से शहर के लिए पडोली-दताला का वैकल्पिक मार्ग लेना चाहिए।

पुलिस प्रशासन द्वारा नागपुर से चंद्रपुर और चंद्रपुर से नागपुर आना जाना करने वाले वाहनों के लिए इन रास्तों का उपयोग करने का आव्हान किया है।

Share
Back to top button