नागमंदिर चौक में युवक की हत्या; भद्रावती में सनसनी

भद्रावती शहर प्रतिनिधि सरफराज़ खान पठान
भद्रावती : भद्रावती शहर के भीड़भाड़ वाले नागमंदिर चौक परिसर में आज बुधवार, 23 सितंबर की सुबह एक व्यक्ति की हत्या की घटना सामने आई है। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत का माहौल है।
मृतक की पहचान उमेदव भावराव मेश्राम (उम्र 40 वर्ष, निवासी देऊळवाड़ा, वर्तमान निवास शिवाजीनगर, प्रज्ञा वाचनालय के पास, भद्रावती) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 7:30 बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही भद्रावती पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल, भद्रावती भेज दिया है। हत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
भद्रावती पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। नागमंदिर चौक जैसा व्यस्त इलाका होने से नागरिकों ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

