भद्रावती में महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

शहर प्रतिनिधी:सरफराज खान पठाण
भद्रावती : प्रोग्रेसिव एजुकेशन सोसायटी की ओर से शुक्रवार, दिनांक 14 अगस्त को मुस्लिम समाज भवन में महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के संचालक, संस्थापक एवं अध्यक्ष फहीम खान, सहयोगी आसिफ शेख तथा भद्रावती के युसुफ शेख एवं शरीफ शेख के विशेष प्रयासों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप मे मा. अन्वर हुसैनी उपस्थित थे! मा. अन्वर हुसैनी ने महिलाओ को जाणकारी देते हुये कहा की,प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को नकाब सिलाई का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण 4 महिनो रहेगा और प्रशिक्षण के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा! इसकी रजिस्ट्रेशन फीस सिर्फ 100/ रु. होगी! साथ ही सिलाई के माध्यम से स्वरोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
महिलाएं अपने कौशल का विकास कर स्वयं के पैरों पर खड़ी हों और आर्थिक रूप से सक्षम बनें, इसी उद्देश्य से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कपड़े सिलने, सिलाई मशीन के उपयोग तथा सिलाई कार्य के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर महिलाओं ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। “शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज का विकास” के उद्देश्य को लेकर प्रोग्रेसिव एजुकेशन सोसायटी द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।

