google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

स्वतंत्रता दिवस पर फोरम का शक्ति प्रदर्शन

ध्वजारोहण के साथ शाखा एवं फलक उद्घाटन समारोह संपन्न

चंद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की ओर से दादमहल वार्ड स्थित फोरम कार्यालय में ध्वजारोहण, शाखा उद्घाटन एवं फलक उद्घाटन समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण समारोह से हुई। फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी के हस्ते राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, सदस्यों एवं नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

इसके बाद दोपहर 2:00 बजे दादमहल वार्ड स्थित फोरम की शाखा का उद्घाटन एवं फलक उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी के हस्ते फलक का फीता काटकर शाखा का विधिवत उद्घाटन किया गया।

समारोह में दादमहल वार्ड के स्थानीय नागरिकों के साथ फोरम के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान फोरम के संगठनात्मक विस्तार, आगामी गतिविधियों तथा स्थानीय स्तर पर नागरिकों और समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विभाग अरशद कच्छी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ विभाग अरबाज़ कच्छी, राष्ट्रीय सदस्य नागेन्द्र चटपल्लीवार, भद्रावती शहर अध्यक्ष सरफ़राज़ खान, शहर उपाध्यक्ष जितेंद्र गुलानी, तालुका उपाध्यक्ष सुनिल रामटेके भद्रावती महिला तालुका अध्यक्षा जया मुकेश मेश्राम, भद्रावती महिला शहर अध्यक्षा विभा मदन बेहरे, सदस्य मेघा हरबड़े, राजिक कच्छी, हबीब खान, सहित अन्य आंगनवाड़ी सेविकाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

Share
Back to top button