google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
क्राईम

बच्चा बिक्री मामले में भाजपा के महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार

रामनगर पुलिस की धड़ाकेबाज कार्रवाई

चंद्रपुर :- चंद्रपुर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चंद्रपुर शहर में मानव तस्करी मामले में रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रामनगर पुलिस प्रशासन द्वारा बच्चा बिक्री मामले में 2 भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक महिला आरोपी चंद्रपुर भाजपा की युवती महामंत्री होने की जानकारी सामने आई है। और यह दोनों महिला आरोपी चंद्रपुर के विधायक किशोर जोरगेवार समर्थक होने से राजनीतिक गलियारों में भी खलबली मची हुई है।

 

मई महीने में जीरो एफआईआर के आधार पर उजागर हुए नवजात शिशु बिक्री मामले में रामनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में भाजपा महिला कार्यकर्ता भाग्यश्री हांडे और सायली येरने को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले पुलिस 15 वर्षीय पीड़िता से दुष्कर्म के आरोपी, पीड़िता की मां के प्रेमी अजय फुलझेले, पीड़िता की मां तथा नवजात शिशु को खरीदने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है। करीब एक महीने तक चली गहन और तकनीकी जांच के दौरान रामनगर पुलिस ने दोनों महिलाओं को बुधवार के दिन गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय द्वारा दिनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

मानव तस्करी जैसे मामले पर रामनगर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई की चारों और प्रशंसा की जा रही है। इस दोनों महिला आरोपियों पर पोस्को और जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आगे की जांच रामनगर पुलिस प्रशासन द्वारा जारी है।

Share
Back to top button