google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया द्वारा मनाया गया गणतंत्र दिवस

चंद्रपुर | प्रतिनिधि

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दादमहेल वार्ड स्थित भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अय्यूब भाई कच्छी के हस्ते राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में वार्डवासी, संगठन के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मीडिया की सुरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की जिम्मेदारी पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे राष्ट्रीय पर्वों को सामूहिक रूप से मनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Share
Back to top button