कछुआ गति से हो रहे बाबूपेठ उड़ान पुल के निर्माण कार्य का आप कार्यकर्ता शकील खान ने किया निषेद

चंद्रपुर :- चंद्रपुर शहर के बाबुपेठ वार्ड में पिछले कई वर्षो से निर्माण हो रहे उड़ान पुल का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। जिस से स्थानीय नागरिकों में काफी रोष हैं। इस क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की संख्या काफी अधिक है। हर छोटे बड़े कामों के लिए शहर के मध्यम हिस्से में रोजाना आना जाना करना पढ़ता है। ऐसे में रेलवे फाटक बंद होने की वजह से नागरिकों का समय तो खराब होता ही हैं। साथमे कई समस्याओं का सामना भी करना पढ़ता है। उड़ान पुल के लिए आई हुई निधि का श्रेय लेने नेता किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ते पर कछुआ गति से चल रहे निर्माण कार्य पर चंद्रपुर के तमाम नेता चुप्पी साध लेते है।
चंद्रपुर शहर गर्मी के लिए पूरे देश में जाना जाता हैं। यहां गर्मी का पारा आसमान छूता नजर आता है। ऐसे में रेलवे फाटक पार करने वाले नागरिकों को काफी परेशानियां झेलना पढ़ता है। रेलवे फाटक बंद होने की वजह से सामान्य नागरिकों को कड़ी धूप में रेल के गुजरने का इंतजार करना पढ़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शकील खान द्वारा कछुआ गति से हो रहे पुल के निर्माण कार्य का रेलवे फाटक के सामने निषेध व्यक्त किया गया है। साथ ही शासन प्रशासन द्वारा जल्द ही इस और ध्यान केंद्रित नहीं किया गया तो तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी भी शकील खान द्वारा दी गई है।