जयंत टॉकीज स्थित जगह पर पुननिर्माण बना चंद्रपुर वासियों के लिए सिरदर्द
४ व्हीलर वाहनों की यातायात पर लगा प्रतिबंध

चंद्रपुर :- चंद्रपुर शहर के बीचों बीच माना जाने वाला क्षेत्र छोटा बाजार वार्ड हैं। यहां पूर्व में स्थित जयंत टॉकीज तोड़ कर उस जगह नवनिर्माण का कार्य शुरू है। नवनिर्माण हेतु निर्माण करता द्वारा बड़ा खड्डा खोदा गया हैं। जिस से आस पास का क्षेत्र ढहने की संभावना बढ़ गई है। जिसके ध्यान में रखते हुए महानगर पालिका चंद्रपुर द्वारा भारी वाहनों की यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं। साथ ही महानगर पालिका चंद्रपुर द्वारा सड़क से किनारे लगाए गए रास्ते के गट्टू को काफी शती पहुंची है। और मनपा प्रशासन द्वारा इसपर किसी भी तरह की कार्रवाई निर्माणकर्ताओं पर किए जाने की जानकारी हमें प्राप्त नही हुई है। ऐसे में सड़क ढहने से जिमेदार कौन होगा ऐसा सवाल सामान्य नागरिकों द्वारा पूछा जा रहा है।
कितनी मंजिला इमारत का हो रहा है निर्माण?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जयंत टॉकीज स्थित जगह पर एक बड़े मॉल का निर्माण होने जा रहा है। यह मॉल कितने मंजिला होगा इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। विविध नागरिकों द्वारा ७,८,९ मंजिला की विशाल इमारत का निर्माण होने का बताया जा रहा है। वास्तविक में कितने मंजिला इमारत का निर्माण होने जा रहा हैं इसकी पुख्ता जानकारी अब तक हमे प्राप्त नहीं हो पाई है।
दुर्घटना हुई तो कौन होगा जिम्मेदार
निर्माण कार्य करते समय खोदे गए गड्ढे से चंद्रपुर की जनता सवालों में घिरी हुई है। इस गड्ढे से आस पास की जमीन खसकने की आशंका बढ़ गई है। मनपा द्वारा भारी वाहनों की यातायात पर रोक तो लगा दी गई पर फिर भी २ व्हीलर वाहनों की यातायात अब भी भारी संख्या में इस रास्ते से जारी है। ऐसे में अगर कोई दुर्घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा यह सवाल सामान्य नागरिकों द्वारा पूछा जा रहा है? क्या मनपा प्रशासन द्वारा दुर्घटना से पहले ही कोई उचित कार्रवाई निर्माण करने वालो पर की जाएगी? क्या इस निर्माण कार्य पर रोक लगा कर पहले रास्ते को पहुंची क्षति को दुरुस्त करने का काम मनपा प्रशासन द्वारा किया जाएगा जांच का विषय!