google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

इकरा अर्बन बिजनेस बैंक और फोरम के मुख्य कार्यालय का भव्य उद्घाटन, बड़ी संख्या में नागरिक रहे उपस्थित

चंद्रपुर: तारीख १५ फरवरी २०२६ को जामा मस्जिद रोड पर स्थित इकरा अर्बन बिजनेस बैंक, भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया, और 600 बेड फ्री इलाज आला इकरा अस्पताल तथा राष्ट्रीय साप्ताहिक चंद्रपुर का रहेबर अखबार के मुख्य कार्यालय का आज भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। यह उद्घाटन संस्थाओं के संचालक अय्यूब भाई कच्छी जी की बड़ी बहन बिल्किस असगर शेख और बहन हबीबा बशीर कुरैशी के हस्ते किया गया|

साथ ही इकरा अर्बन बिजनेस बैंक के पासबुक का विमोचन भी उद्घाटक के हस्ते किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने संस्थाओं की इस पहल की सराहना की।

 

इस अवसर पर अय्यूब भाई कच्छी ने अपने संबोधन में नए मुख्य कार्यालय के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा गतिविधियों, मीडिया सहयोग तथा इकरा हॉस्पिटल की 600 बेड फ्री इलाज से जुड़े कार्यों को अधिक संगठित और प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही उन्होंने इकरा अर्बन बिजनेस बैंक, फोरम तथा इकरा हॉस्पिटल से संबंधित भविष्य की योजनाओं और किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा भी उपस्थित लोगों के सामने रखी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

इस समय संचालक अय्यूब भाई कच्छी, अरशद कच्छी, बशीर कुरैशी, साबिर हुसैन, नुसरत खान, जाकिर शेख, रमजान शेख, इस्माइल कच्छी, साजिद पटेल, मजीद खान, शफ़ान खान, राजिक कच्छी, अब्दुल रहमान शेख, अरबाज कच्छी, देवा हिंगोरानी, संजय मार्टिन, भुषण कल्लुरवार, राहुल कुक्डपवार, इकबाल शेख, फारूख शेख, मुस्ताक शेख,वहिद शेख, हनिफ शेख के साथ भारी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी ली,और भारी संख्या में सदस्य और नागरिक उपस्थित थे।

 

Share
Back to top button