google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

१५ फरवरी को कोतवाली वार्ड में इकरा अस्पताल और भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया का जनसंपर्क कार्यालय होगा उद्घाटित

चंद्रपुर: भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया संगठन एवं राष्ट्रीय साप्ताहिक चंद्रपुर का रहेबर अख़बार द्वारा कोतवाली वार्ड, जामा मस्जिद मार्ग, चंद्रपुर में जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन १५ फरवरी २०२६ को दोपहर ठीक २ बजे संचालक अय्यूब भाई कच्छी जी की बड़े बहन बिल्किस असगर हुसैन और हबीबा बशीर कुरैशी इनके हस्ते किया जाएगा। नए कार्यालय की स्थापना का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

 

इसके साथ ही भविष्य में निर्माण होने वाले इकरा अस्पताल का जनसंपर्क कार्यालय भी इसी स्थान पर प्रारंभ किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी एवं समन्वय कार्य और अधिक सुगम होंगे।

 

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि नया जनसंपर्क केंद्र शहर में सामाजिक, पत्रकारिता और जनसेवा की गतिविधियों को नई दिशा और गति प्रदान करेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहने वाले हैं।

१५ फरवरी २०२६ के इस उद्घाटन समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Share
Back to top button