google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

विधायक किशोर जोरग़ेवार की भारतीय जनता पार्टी मे हुई घर वापसी

चंद्रपूर :- राज्य में विधान सभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में नेताओं का दल बदल घर वापसी या फिर बगावत जैसी गतिविधि तेज़ होती नज़र आरही है। ऐसे में चंद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक किशोर जोरग़ेवार और उनके असंख्य कार्यकर्ताओं ने आज सुधीर मुनगंटीवार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश लिया। जिसकी जानकारी खुद सुधीर मुनगंटीवार ने आयोजित पत्रकार परिषद में दी।

 

आप को बता दे किशोर जोरग़ेवार पहले से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रहे। पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किशोर जोरग़ेवार पर विश्वास नहीं जताया गया। साथ ही अन्य दलों ने भी उन्हें नजर अंदाज किया। जिसके बाद उन्होंने २०१९ में निर्दलीय चुनाव लडने का फैसला किया और भारी मतों से चुन कर भी आए।

आज का पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में विधायक किशोर जोरग़ेवार के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष नम्रता ठेमस्कर और उनके सहयोगी ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम है। इस पक्ष प्रवेश को देखते हुए विधायक किशोर जोरग़ेवार की घर वापसी ऐसा कहा जा रहा है।

Share
Back to top button