चंद्रपुर के नए पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन

चंद्रपुर :- महाराष्ट्र राज्य के सभी पुलिस आला अफसरों के तबादले इस दौरान किए गए है। जिनमे चंद्रपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंग परदेशी का नाम भी शामिल है। रवींद्र सिंग परदेशी की परभणी जिले में तबादला किया गया हैं। उनकी जगह चंद्रपुर जिले के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार मुमक्क सुदर्शन को सौंपा गया है। मुमक्का सुदर्शन नागपुर में शहर पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे। पर अब उन्हे वहा से हटा कर चंद्रपुर जिले का कार्यभार सौंपा गया है।
चंद्रपुर जिले में पिछले कई वर्षो से वारदातो की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वारदातो की संख्या बढ़ने में कही ना कही जिले में चल रहे अवैध धंधे भी एक वजह कहीं जाति हैं। इसी दौरान अब मुमक्का सुदर्शन को जिले में पुलिस अधीक्षक पद का भार आचूका है। अब देखना यह है की जिले के नए पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन किस तरह इस वारदातो पर रोक लगाने के लिए कोनसा तरीका अपनाते है।