google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हामहाराष्ट्र

अय्यूब भाई कच्छी के नेतृत्व में फोरम को मिली सफलता

2011 पूर्व निवासी अतिक्रमण के पट्टे के लिए NOC प्रक्रिया तेज़, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश

चंद्रपुर : 1 जनवरी 2011 पूर्व के निवासी अतिक्रमणों को शासन निर्णय के अनुसार नियमानुकूल कर अतिक्रमणधारकों को पट्टे उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की ओर से संस्थापक/अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय को निवेदन दिया गया था। फोरम के इस प्रयास को अब बड़ी सफलता मिली है।

फोरम की ओर से 9 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय में निवेदन प्रस्तुत किया गया था। निवेदन में 1 जनवरी 2011 पूर्व के निवासी अतिक्रमणों को नियमानुकूल करने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा संबंधित विभागों से आवश्यक नाहरकत प्रमाणपत्र (NOC) तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की गई थी।

इस निवेदन के संदर्भ में जिलाधिकारी, चंद्रपुर वसुमना पंत के कार्यालय की ओर से 24 जुलाई 2026 को संबंधित विभागों को पत्र जारी कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।

इन सभी विभागों को भेजा गया पत्र

जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से इन सभी विभागो को निर्देश जारी किए गए हैं 1. कार्यकारी अभियंता, सार्वजनिक बांधकाम विभाग, चंद्रपुर
2. उपवनसंरक्षक, वनविभाग, चंद्रपुर
3. विभागीय वन अधिकारी, चंद्रपुर वनविभाग, चंद्रपुर
4. उपसंचालक (बफर), ताडोबा-अंधारी व्याघ्र प्रकल्प, चंद्रपुर
5. उपसंचालक (कोर), ताडोबा-अंधारी व्याघ्र प्रकल्प, चंद्रपुर
6. नगर रचनाकार, महानगरपालिका, चंद्रपुर
7. उपअधीक्षक, भूमी अभिलेख, चंद्रपुर
8. कार्यकारी अभियंता, महावितरण विभाग, चंद्रपुर
9. जिला शल्य चिकित्सक, आरोग्य विभाग, चंद्रपुर

NOC के लिए अब तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी कार्यालय के पत्र में कहा गया है कि शासन निर्णय के अनुसार 1 जनवरी 2011 पूर्व के निवासी अतिक्रमणों को नियमानुकूल करने की कार्रवाई की जा रही है। पात्र अतिक्रमणधारकों को पट्टे देने की प्रक्रिया में महानगरपालिका, उपविभागीय अधिकारी कार्यालय तथा तहसील कार्यालय के माध्यम से संबंधित विभागों से नाहरकत प्रमाणपत्र की आवश्यकता होने पर संबंधित विभागों द्वारा तत्काल NOC उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी कार्यालय ने इस कार्य को प्रथम प्राथमिकता देने के भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के संस्थापक/अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी के नेतृत्व में अतिक्रमणधारकों की इस महत्वपूर्ण समस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में निवेदन दिया गया था। फोरम के प्रयासों के बाद जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा सभी संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किया जाना फोरम की महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

इस कार्रवाई से 1 जनवरी 2011 पूर्व के निवासी अतिक्रमणधारकों के पट्टे के प्रस्तावों को आगे बढ़ाने और NOC प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

फोरम ने जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा की गई सकारात्मक कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि पात्र लाभार्थियों को शासन के नियमानुसार जल्द से जल्द पट्टे का लाभ मिलेगा।

Share
Back to top button