google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

नवनियुक्त उपसंचालक (बफर) विशाल माली का भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया ने किया स्वागत

चंद्रपुर | प्रतिनिधि :

भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने ताडोबा अंधेरी बाघ प्रकल्प बफर क्षेत्र के नवनियुक्त उपसंचालक (बफर) विशाल माली से उनके कार्यालय में भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर फोरम की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

 

फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष (यूथ विभाग) अरशद कच्छी, राष्ट्रीय सदस्य नागेंद्र चटपल्लीवार, राष्ट्रीय महानगर अध्यक्ष देवेंद्र हिंगोरानी, चंद्रपुर-गढ़चिरौली निरीक्षक दिनेश मिश्रा, चंद्रपुर महानगर अध्यक्ष जुनेद खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे।

इस दौरान फोरम के पदाधिकारियों ने विशाल माली को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में ताडोबा बफर क्षेत्र में संरक्षण एवं प्रबंधन के कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेंगे।

इस अवसर पर विशाल माली ने फोरम के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए शुभकामनाओं और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Share
Back to top button