google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

नगर पंचायत सिरोंचा कार्यालय परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल में लगी आग

दिनांक १५ मई २०२६ : नगर निगम पंचायत सिरोंचा परिसर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच नगर पंचायत कार्यालय के कंपाउंड में खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी में आग लगने के बाद ब्लास्ट होने की आशंका के चलते मौके पर मौजूद कर्मचारी और नागरिक दहशत में आ गए तथा कोई भी तुरंत वाहन के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। यदि वाहन में विस्फोट होता तो आसपास खड़े लोगों और संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंच सकता था।

इसी दौरान एक युवक ने साहस का परिचय देते हुए पाइप के माध्यम से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। उसकी सतर्कता और बहादुरी के कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। उल्लेखनीय बात यह रही कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां से मात्र लगभग 10 फुट की दूरी पर नगर पंचायत की अग्निशामक गाड़ी खड़ी थी।

Share
Back to top button