घुग्घुस सियों को वर्षों की परेशानी से मिली मुक्ति
सुधीर भाऊ मुनगंटीवार विचार मंच ने दोपहिया वाहनों के लिए खोला ओवरब्रिज

घुग्घुस: दिनांक 11 मई 2026
पिछले कई वर्षों से धूल और ट्रैफिक की मार झेल रहे घुग्घुस के नागरिकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया। घुग्गुस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 2 साल की जगह 5 साल में पूरा हुआ, लेकिन प्रशासन द्वारा उद्घाटन में की जा रही देरी को देखते हुए सुधीर भाऊ मुनगंटीवार विचार मंच ने जनहित में कड़ा फैसला लिया।
आज 11 मई 2026 को मंच के पदाधिकारियों ने जनता की मौजूदगी में इस ब्रिज को दोपहिया वाहनों (2-wheelers) के आवागमन के लिए शुरू करवा दिया।
सालों की परेशानी का अंत
घुग्घुस के लोग सालों से इस पुलिया के न होने से बेहद परेशान थे। रेलवे फाटक पर घंटों फंसे रहना घुग्घुस की जनता की नियति बन चुकी थी। प्रशासन ने 9 मई की तारीख तय करके भी उद्घाटन टाल दिया, जिससे जन-आक्रोश बढ़ गया। आज पुल खुलने से सबसे ज्यादा खुशी घुग्घुस के आम नागरिकों और कामगारों में देखी जा रही है।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर रविश विनय सिंह (सभापति, नियोजन विकास एवं सांस्कृतिक विभाग, नगर परिषद घुग्घुस) के साथ रोशन पाचारे (सभापति), सूरज कन्नूर (नगर सेवक),तौफीक शेख (नगर सेवक), लड्डू सिलका, विक्की सरसर, राकेश दिंडिगाला अध्यक्ष सुधीर भाऊ मुनगंटीवार विचार मंच घुग्घूस, राहुल यदुवंशी व अन्य घुग्घुस वासी उपस्थित थे।
घुग्घुस में हर्ष का माहौल
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुधीर भाऊ मुनगंटीवार विचार मंच ने सही समय पर सही कदम उठाया है। दोपहिया वाहनों के लिए रास्ता खुलने से घुग्गुस शहर की कनेक्टिविटी सुधर गई है और लोगों को अब मुश्किल रास्तों से निजात मिली है।

