google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

पुलिस कर्मचारी की हत्या से दहला चंद्रपुर

चंद्रपुर :- चंद्रपुर शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चंद्रपुर शहर के पठानपुरा मार्ग पर स्थित पिंक पैराडाइज बार में दो पुलिस कर्मी बैठे हुए थे। बार में आए युवकों से कुछ बात को ले कर विवाद खड़ा हुआ। जिसके बाद युवकों द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ जा कर दोनों पुलिस कर्मचारियों चाकू से हमला कर दिलीप चव्हाण नमक पुलिस कर्मी की हत्या कर दी गई। और समीर चापले को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

 

घटना के बाद दोनों पुलिस कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर पुलिसकर्मी दिलीप चव्हाण को मृतक घोषित कर दिया गया तो वही समीर चापले का इलाज जारी है।

 

चर्चा है कि इस हत्या में कुछ आरोपियों को शहर पुलिस स्वाद गिरफ्तार किया गया है। पर आरोपियों की संख्या खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाई है। इस हत्या के पीछे की मुख्य वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस प्रशासन द्वारा हत्या की जांच की जा रही है।

 

इस हत्या से शहर में डर का माहौल निर्माण हो गया है। सीधे पुलिस कर्मचारी की हत्या से शहर दहल उठा है। जिले में कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के पुलिस अधीक्षक द्वारा कठोर निर्णय लिए जाने की मांग जनता द्वारा की जा रही है।

Share
Back to top button