google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हाताज्या घडामोडी

4 दिनो के भीतर चंद्रपुर जिले में दूसरी बार चली गोली

बल्लारपुर में गोली चलने से जिले में भय का वातावरण

चंद्रपुर :-चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर तहसील में आज ७ अप्रैल को सुबह के वक्त गोली चलने की घटना से जिले में भय का वातावरण निर्माण हो चुका है। ४ दिन के भीतर जिले में दूसरी बार गोली चलाई गई हैं। आज से ३ दिन पहले चंद्रपुर शहर के रघुवंशी कॉम्प्लेक्स परिसर में दिन दहाड़े मनसे जिला प्रमुख अंधेवार पर गोली चलाई गई थी। इस घटना के तार बल्लारपुर से ही जोड़े जा रहे थे। उसी के बाद अब बल्लारपुर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाने की घटना सामने आई है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बल्लारपुर में स्थित कपड़ा व्यवसाई पर २ राउंड गोलियां चलाई गई हैं। जिसमे दुकान में कार्यरत कर्मचारी के पैर पर गोली लगने से कर्मचारी जख्मी बताया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है की चंद दिनों पहले कपड़ा दुकान मालिक को लूटने का प्रयास किया गया था।

उसी के बाद अब गोली चलने से कायदा सुव्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए जा रहे है। लगातार जिले में इस तरह के मामले होने से जिले के नागरिकों में भय का वातावरण निर्माण हो चुका है। इस तरह के घटना देख चंद्रपुर जिले में जल्द ही गुंडा राज शुरू होने की संभावना दिखाई दे रही है।

 

अगर अब भी पुलिस प्रशासन द्वारा सतर्कता नही दिखाई गई। और जिले में आने वाले अवैध नुकसान दायक सामग्रियों पर रोक लगाने में लापरवाही बरती गई तो जिले की हालत इससे कई ज्यादा बदतर होने की संभावना नजर आती है।

 

पुलिस प्रशासन के आला अफसर घटना स्थल पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया गया। और आगे की जांच पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है। खबर लिखे जाने तक इतनी जानकारी सामने आई है। अधिकृत जानकारी प्राप्त होने पर सविस्तर जानकारी जल्द ही प्रकाशित की जाएगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button