google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

शिवसेना उबाठा यूवासेन जिला प्रमुख विक्रांत सहारे ४० राउंड जिंदा गोलियों सहित गिरफ्तार

चंद्रपुर :- शिवसेना (उबाठा) युवसेना प्रमुख विक्रांत सहारे को पुलिस प्रशासन द्वारा ४० राउंड जिंदा गोलियों सहित निवास्थान इंदिरा नगर से गिरफ्तार किया गया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर पुलिस प्रशासन को गुप्त जानकारों द्वारा शहर में जानलेवा हथियार का व्यापार किए जाने की जानकारी मिली थी। प्राप्त जानकारी को गंभीरता से ले कर पुलिस प्रशासन द्वारा जाल बिछा कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया हैं।

 

बताया गया है की आरोपी बाबूपेठ रहवासी निलेश पराते और मनोज कुलटवार यह दोनो यूवासेना प्रमुख विक्रांत सहारे को हथियार की बिक्री करने उनके निवासस्थान आए थे।

 

पुलिस प्रशासन द्वारा फौरन घर में घुस कर तलाशी लेने पर ७.६५एम.एम की ४० राउंड जिंदा गोलियां, एक मैक्जिन, एक तलवार और वाघनख जैसे हथियार बरामद किए गए और ३ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

 

मौके पर पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, एलसीबी पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावर, रामनगर पुलिस निरीक्षक सुनील गाड़े, शहर पुलिस निरीक्षक प्रभावती इकुरके, और अन्य पुलिस प्रशासन अधिकारी मौजूद थे। आगे की जांच रामनगर पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Share
Back to top button