भाजपा प्रत्याशी सुधीर मुनगंटीवार के आरोप से मचा बवाल
चंद्रपुर के राजकरण में गिरा भाषा का स्तर नागरिकों द्वारा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है निषेध

चंद्रपुर :- पूरे भारत में लोकसभा चुनाव का दौर जारी है। चंद्रपुर में जिस तरह गर्मी का पारा चढ़ रहा है उससे कई जुदा जुनावी पारा चढ़ता दिखाई दे रहा है। चुनावी दौर में सत्ताधारी और विरोधियों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। आरोप प्रत्यारोप के इस दौर में भाषा का स्तर चंद्रपुर में गिरता दिखाई दिया।
चंद्रपुर में चंद्रपुर वाणी आर्नी लोकसभा क्षेत्र के महायुति के प्रत्याशी सुधीर मुनगंटीवार और गड़चिरोली के महायुति के प्रत्याशी अशोक नेते इनके प्रचार के लिए पंतप्रधान नरेंद्र मोदी की चंद्रपुर के मोरवा में विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में चंद्रपुर वणी अरणी के महायुति के प्रत्याशी सुधीर मुनगंटीवार द्वारा सभा में भाषण देते हुए कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया गया जिस से चंद्रपुर के चुनाव में बवाल मचा हुआ हैं। सुधीर मुनगंटीवार द्वारा कांग्रेस पार्टी पर आरोप करते हुए निचले स्तर की भाषा का उपयोग किया गया। जिस से कांग्रेस पार्टी द्वारा महायुति के प्रत्याशी सुधीर मुनगंटीवार का सोशल मीडिया पर निषेध किया जा रहा है।
मुनगंटीवार द्वारा कहा गया की सग्गे भाई बहन को निर्वस्त्र कर एक ही खटिया पर सुलाने वाले यह कांग्रेस वाले ऐसा विधान सुधीर मुनगंटीवार द्वारा किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश निर्माण हुआ है। साथ ही सोशल मीडिया पर इस विधान का और महायुति प्रत्याशी सुधीर मुनगंटीवार का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तथा सामान्य नागरिकों द्वारा निषेध किया जा रहा है।
मुनगंटीवार ने दिया स्पष्टीकरण
इस भाषण से बवाल मचने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उसी भाषण को पोस्ट वायरल करते हुए कहा गया है की १९८४ में किए गए अत्याचार की याद दिलाई है। अधि क्लिप वायरल कर लोगो के साथ किए गए अन्याय छुपा नहीं पाओगे ऐसा बयान सुधीर मुनगंटीवार के अधिकृत पेज पर आया है