लोकसभा चुनावी अखाड़े में अलटी पलटी का दौर
मोदी के हातों चंद्रपुर कांग्रेस की साख बीजेपी में शामिल होने की आशंका*

चंद्रपुर :- संपूर्ण भारत में २०२४ के लोकसभा चूना जारी है। सभी पार्टियां अपनी अपनी सांख बचाने में लगी हुई है। राजनीति से केवल चंद्रपुर का ही नही बल्कि पूरे भारत का माहौल गरमाया हुआ है। चंद्रपुर में चुनावी उथलपुथल जारी हैं। इसी उथल पुथल में चंद्रपुर में कांग्रेस को एक और झटका लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बीते दिनों महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष विजय वाडेटिवर के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के चंद्रपुर जिले के पूर्व जिला प्रमुख प्रकाश देवतले ने महायुति के प्रत्याशी सुधीर मुनगंटीवार और चिमूर के विधायक बंटी भंगड़िया के उपस्थित में भाजपा में शामिल हुए थे। अब इस के बाद एक और कांग्रेस के बड़े नेता अपनी राजनीतिक सांख बचाने के लिए भाजपा में शामिल होने आशंका जताई जा रही है।
चुनावी गलियारों में चर्चा यह है की आने वाले ८ तारीख को महायुति के प्रत्याशी सुधीर मुनगंटीवार के चुनावी प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रपुर में आने वाले है। चंद्रपुर के चांदा क्लब ग्राउंड में प्रधानमंत्री मोदी की सभा का आयोजन किया गया है। इसी सभा में चंद्रपुर जिले के कांग्रेस के बड़े नेता का भाजपा में शामिल होने की आशंका जताई जा रहा है।