google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

बिजली निर्माण केंद्र चंद्रपूर के मुख्य अभियंता का दोगला पन आया सामने

राजकीय पक्ष नेताओ को मोबाइल लाने की अनुमति तो सामान्य नागरिकों पर बंदी

चंद्रपुर:- चंद्रपुर बिजली निर्माण केंद्र के मुख्य अभियंता गिरीश कुमरवार द्वारा दोहरा बर्ताव चंद्रपुर के सामान्य नागरिकों द्वारा होता दिखाई दे रहा हैं। पूर्व के मुख्य अभियंता पंकज सपाटे द्वारा मुख्य अभियंता कार्यालय में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लाया गया था। जिसको सभी लोगो के लिए अनिवार्य कर दिया गया था। सभी नागरिक अपना मोबाइल फोन नीचे सुरक्षा कर्मियों के पास दिया करते थे। ऐसे में कुछ महीनों पहले मुख्य अभियंता की बदली की गई। मुख्य अभियंता पंकज सपाटे की जगह अब चंद्रपुर बिजली निर्माण केंद्र पर मुख्य अभियंता का पदभार गिरीश कुमरवार ने संभाला। पदभार संभालते ही सामान्य नागरिकों के साथ दोगला बर्ताव करते मुख्य अभियंता नजर आए।

एक तरफ जहा सभी नागरिक अपना मोबाइल फोन सुरक्षा कर्मियों के पास जमा करवाते हैं। वहीं दूसरी और कुछ राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता खुले आम इस नियम का उलंघन करते उसी कार्यालय में नजर आते हैं। आप की बता दू चंद्रपुर के सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बिजली निर्माण केंद्र में ठेके चल रहे हैं। ठेके के वजह से कार्यकर्ताओं को मुख्य अभियंता कार्यालय में जाना आना लगा ही रहता है। और सही के सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता अपने फोन को खुले आम मुख्य अभियंता कार्यालय में ले कर घूमते हैं। मुख्य अभियंता गिरीश कुमरवार द्वारा इसपर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। और इन्हे कोई सुरक्षा कर्मी या फिर अन्य कोई भी अफसर कुछ नही कहता आखिर ऐसा क्यों? क्या नियम सिर्फ सामान्य नागरिकों के लिए ही बनाए जाते है? ऐसा सवाल सामान्य नागरिकों द्वारा उठाया जा रहा है। सभी के मोबाइल फोन सुरक्षा कर्मियों के पास जमा किया जाए या फिर सभी को फोन अपने पास रखने की अनुमति दिए जाने की मांग सामान्य नागरिकों द्वारा की जा रहीं है।क्या इस तरह का सामान्य नागरिकों के साथ दोगला पन करना मुख्य अभियंता पद को शोभा देता है? ऐसे कई सवाल सामान्य नागरिकों में चर्चा का विषय बने हुए है। अब देखना यह हैं कि क्या मुख्य अभियंता गिरीश कुमरवार द्वारा इस नियम को बदला जाएगा या फिर सभी नागरिकों के लिए समान कायदा लागू कर सभी को मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा जांच का विषय।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button