google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

भारतीय आझाद कांग्रेस पार्टी की कार्यकारणी सभा संपन्न

चंद्रपुर:- भारतीय आझाद कांग्रेस पार्टी की कार्यकारणी सभा तारीख २३/०७/२०२३ को नागपुर रोड स्थित दिना विश्राम गृह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी के उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में पार्टी की कार्यकारणी गठित की गई। और पार्टी द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों को ले कर मुद्दो पर सविस्तर चर्चा पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा की गई। और साथ ही पार्टी किस तरह भारत के आम नागरिकों तक पहुंचेगी और पार्टी को बढ़ाने के विषय पर इसपर भी चर्चा की गई।

आने वाले दिनों में पार्टी के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई। चंद्रपुर में बिजली के प्रति यूनिट पर २ रुपए के बढ़त पर जिलाधिकारी को ज्ञापन और स्थानीय विधायक का जाहिर निषेध करने प्रस्ताव पर मंजूर किया गया। ठीक वैसे ही बिजली निर्माण केंद्र चंद्रपुर में होने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ जन अनोदल भारतीय आझाद कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही ऐसे कई जन सामान्य नागरिकों के मुद्दे के पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई है। और कुछ ही दिनो में दा दमहेल वार्ड परिसर में फलक अनावरण समारोह का आयोजन भारतीय आझाद कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जाने तय किया गया है।

भारतीय आझाद कांग्रेस पार्टी का गठन सन १९९० में ही किया गया था। पर कुछ कारणों से इसे जाहिर नही किया गया था। पर अब भारत देश की तथा महाराष्ट्र की राजनीतिक परिस्थित देख कर उसे वजूद में लाने की सख्त जरूरत दिखाई दे रहे है। भारत देश के पुर्विय हिस्से मणिपुर में जिस तरह कुकी महिलाओं के साथ क्रूरता वाली हरकत की गई है यह पूरे देश के लिए काफी शर्म की बात है। और इस हरकत में हमारे देश के पंतप्रधान द्वारा ७० दिनो तक चुप्पी साधे बैठना यह घोर निन्दा करने का विषय है। साथ ही भारत में हो रहे किसानों पर अन्याय हो। बेरोजगारी हो। महिलाओं के साथ अन्याय हो। वांचितो से साथ अन्याय हो। मोबलिंचिग हो। ऐसे कई मुद्दों को लेकर सरकार से सवाल करने का काम भारतीय आझाद कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जाएगा। और साथ ही बीजेपी द्वारा जो राजशाही करने का प्रयास किया जा रहा है उस के खिलाफ आवाज को बुलंद करने का कार्य इस पार्टी के माध्यम से किए जाएगा। और साथ ही भारत में कही भी मणिपुर जैसी घटना घटेगी या फिर कही भी किसी भी महिला पर अन्याय होगा तो उस के खिलाफ सबसे पहले अपनी आवाज बुलंद करने का काम इस पार्टी के माध्यम किया जाएगा। ऐसा भारतीय आझाद कांग्रेस पार्टी के संथापक अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी ने इस समय कहा।

इस बैठक में पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी, अरशद कच्छी, देवा हिंगोरानी, सफीरुद्दीन ख्वाजा, सागर बेले, सुजल गिरी, शोएब कच्छी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button