google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

चंद्रपुर पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल

चंद्रपुर :- चंद्रपुर जिला पुलिस प्रशासन महकमे से पुलिस अफसरों की फेरबदल करने की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर इन अफसरों का तबादला कराया गया हैं। जिसमें स्थानिक अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सहित भद्रावती और दुर्गापुर पुलिस थाने का समावेश है।

 

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानिक अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावर की जगह भद्रावती पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे की नियुक्ति की गई है। साथ ही भद्रावती पुलिस निरीक्षक पद पर दुर्गापुर थाना पुलिस निरीक्षक लता वाढ़ीवे की नियुक्ति की गई है।

 

इसी के साथ दुर्गापुर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक पद पर पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय के पद पर कार्यरत निशिकांत रामटेके की दुर्गापुर थाना प्रभारी के पद पर नियुक्ति की गई है। साथ ही स्थानिक अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार की आर्थिक अपराध शाखा में तबादला कराए जाने की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है।

Share
Back to top button