भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की ओर भद्रावती में संविधान दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

भद्रावती : भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की ओर से और राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री. अय्युबभाई कच्छी इनके मार्गदर्शन से भद्रावती शहर में संविधान दिवस बड़े उत्साह, श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुराने बस स्टॉप स्थित भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण अभिवादन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। साथ ही संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता जैसे महान आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के तालुका उपाध्यक्ष सुनील रामटेके, शहर अध्यक्ष सरफराज खान पठाण एवं शहर उपाध्यक्ष जितेंद्र गुलाणी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा हर्षल नागपुरे, राजू सपकाळ, विनोद कुमरे, भीमराव लोखंडे, गणेश पेटकर, रामजाने सहित बड़ी संख्या में फोरम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, समानता और सम्मान का आधार है। संविधान ने समाज के हर वर्ग को न्याय और समान अवसर प्रदान करने का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि मीडिया केवल समाचार पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। इसलिए मीडिया से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह संविधान के मूल्यों की रक्षा करते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता करे तथा आम नागरिकों की आवाज को मजबूती से उठाए।
कार्यक्रम के अंत में भारत माता की जय, जय भीम और जय संविधान के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। संविधान के प्रति सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

