google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हाताज्या घडामोडी

CTPS में एक ही दिन में दो हादसे

२३ वर्षीय युवक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

चंद्रपुर :- चंद्रपुर के बिजली निर्माण केंद्र में १ ही दिन में दो दुर्घटनाएं घटने की जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। बताया जा रहा है कि तारीख २४/१२/२०२४ को मंगलवार की सुबह और दोपहर में यह घटना घटी है। पर चंद्रपुर बिजली निर्माण केंद्र के अफसरों द्वारा इन दोनों हादसों को दबाने का प्रयास किया है।

 

बिजली निर्माण केंद्र के ६ नंबर यूनिट के बॉयलर में तिरुपति नामक कंपनी में कार्यरत कर्मचारी विशाल तुरकर २३ वर्षीय रहवासी दुर्गापुर यह रेलिंग ग्रिल पर चढ़ कर काम कर रहा था। अचानक रेलिंग के टूटने से ९ मीटर की ऊंचाई से कर्मचारी नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए चंद्रपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब यह हादसा हुआ उस समय कर्मचारी विशाल की हालत काफी गंभीर थी। जिस वजह से उसे icu वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसी के साथ एक और घटना घटी थी जिसकी जानकारी सामने नहीं आई है। और घटना में पीड़ित कर्मचारी को ज़्यादा मार नहीं लगने की जानकारी सूत्रों के हवाले से प्राप्त हुई है।

 

अचानक रेलिंग ग्रिल के गिरने वाले हादसे से केंद्र के कार्यरत सभी कर्मचारियों में भय का वातावरण निर्माण हो चुका है क्यों कि लगभग सभी कर्मचारियों को इसी रेलिंग ग्रिल से गुजरना होता है। ऐसे में रेलिंग ही मजबूत नहीं है तो सभी कर्मचारियों पर जान की हानि होने का खतरा मंडरा रहा है। बताया यह भी जाता है कि रेलिंग ग्रिल के ठेके में प्रति वर्ष केंद्र द्वारा करोड़ों रुपए फूंक दिया जाता है। पर ठेके में बरती हुई अनियमितता और भ्रष्टाचार ऐसे हादसों से सामने आही जाते है। जिसका नुकसान सामान्य कर्मचारियों को उठाना पड़ता है।

 

जब इस हादसे की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया तो पता चला कि इस हादसे की जानकारी केंद्र के अफसरों द्वारा दुर्गापुर पुलिस अधिकारियों को नहीं दी गई थी। और नाही इस हादसे की किसी भी तरह की पुलिस mlc fir जैसी कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया गया। जिससे यह साफ जाहिर होता है कि केंद्र के अफसरों द्वारा इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहे है। जिससे केंद्र में हो रहे भ्रष्टाचार और अनियमितता पर पर्दा डाला जा सके।

इस हादसे की जानकारी हासिल करने के लिए केंद्र के सुरक्षा अधिकारी चौहान से संपर्क किया गया था। पर नेटवर्क सही नहीं होने की वजह से उनसे बात नहीं हो पाई है। साथ ही जब अगले दिन उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button