google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हाआरोग्य व शिक्षणकृषी व व्यापारताज्या घडामोडीमहाराष्ट्र

जिले में अवैध धंधों को खलबली क्या पुलिस महकमा कर रहा है वसूली?

चंद्रपुर :- राज्य में हुए चुनाव के बाद से अवैध कारोबार में चंद्रपुर जिला पहले स्थान पर नजर आरहा है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा सभी जिले के पालक मंत्री की सूची जारी की गई है। महायुति सरकार सत्ता स्थापन होने के बावजूद चंद्रपुर जिले में एक भी मंत्री पद नहीं मिलने की वजह से चंद्रपुर का कोई वाली नजर नहीं आरहा था। ऐसे में पूरे जिले में अवैध कारोबार का साम्राज्य बढ़ता ही चला गया। बीते चंद वर्षों में चंद्रपुर जिले में अपराधों की संख्या में भी बढ़ोतरी दिखाई दी। जिसके चलते चंद्रपुर जिले की तुलना मिर्ज़ापुर जैसे शहर से की जाने लगी थी। और तो और चंद्रपुर की जगह मिर्ज़ापुर बदलापुर जैसे नाम शहर की चर्चाओं में सुनाई देने लगे थे। जिले में बढ़ रहे अपराधों की एक अहम वजह चंद्रपुर में बढ़ रहे यही अवैध कारोबार भी हैं। इन अवैध कारोबार को रोकने में जिला पुलिस प्रशासन काफी सुस्त नजर आरहा है। जबकि जिले में कई ऐसे पुलिस थाने है जिससे चंद मीटर की दूरी पर ही खुले आम अवैध कारोबार जारी है। और पुलिस प्रशासन कुंभ करण की नींद में सोता दिखाई दे रहा है। जिससे जिले में अवैध कारोबारियों ने खलबली मचाई हुई है तो वही दूसरी तरफ पुलिस महकमे पर वसूली करने के सवाल सामान्य जनता द्वारा पूछे जा रहे है।

पडोली बना अवैध कारोबारियों का अड्डा

चंद्रपुर नागपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पडोली गांव यह मुख्य मार्ग पर होने की वजह से इस जगह अवैध कारोबार की संख्या भी बढ़ चुकी है। हालांकि कहने में तो यह सिर्फ एक छोटा गांव है। पर अवैध अवैध कारोबार का अड्डा भी इसे कहा जाने लगा है। यहां डीजल चोरी, सट्टा पट्टी, कोयला चोरी, सुगंधित तंबाकू तस्करी, अवैध मुर्गा बाजार, जैसे अवैध कारोबार खुले आम किए जाते हैं। आप को बता दूं पड़ोली गांव के चौक में ही पुलिस थाना हैं। और थाने के कुछ ही मीटर की दूरी पर कथित रूप से सट्टा पट्टी, और डीजल चोरी का अवैध कारोबार जारी है। और कहा यह भी जाता है कि पुलिस प्रशासन को इस अवैध कारोबार की पूरी पूरी जानकारी है। पर फिर भी इन अवैध कारोबार को पुलिस प्रशासन के अधिकारी रोकने की कोशिश नहीं करते है। अब इन अवैध कारोबार पर पुलिस अधिकारी रोक क्यों नहीं लगा पा रही इसका जवाब हमे पता नहीं। पर आप खुद इतने समझदार तो हो ही तो इसका जवाब आप को पता चल ही गया होगा।

शहर और दुर्गापुर पुलिस थाने से चंद मीटर दूरी पर अवैध सट्टा पट्टी

जिस तरह से पडोली पुलिस थाने के पास अवैध कारोबार चल रहा है ठीक उसी तरह शहर और दुर्गापुर पुलिस थाने क्षेत्र के भी दिखाई दे रहा है। शहर पुलिस थाने से चंद मीटर की दूरी पर गोल बाजार में पोटादुखे की चक्की के पास में ही सट्टा पट्टी का अवैध कारोबार हो रहा है। वहीं दुर्गापुर पुलिस थाने के चंद मीटर दूरी पर मुख्य मार्ग पर ही सट्टा पट्टी का अवैध कारोबार जारी है। थाने से चंद मीटर की दूरी पर इस तरह से खुले आम अवैध कारोबार जारी रहना यह दर्शाता है कि दाल में कुछ कला है। साथ ही चंद्रपुर शहर का मुख्य द्वारा जटपुरा गेट पर शिवजी अस्पताल के सामने, इंदिरा नगर, भावसार चौक इन सभी क्षेत्र में अवैध कारोबारी पुलिस प्रशासन को चुनौती देते नजर आते है। और अवैध कारोबारियों के सामने पुलिस प्रशासन कमजोर नजर आरहा हैं। अब देखना यह हैं इन अवैध कारोबारियों पर पुलिस प्रशासन किस तरह का रवैया अपनाता है।

 

(शेष अगले अंक में)

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button