google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

चंद्रपुर शहर में फिर एक हत्या

चंद्रपुर जिले में लगातार हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम ही नही ले रहा है। जिले में हत्याओं का प्रमाण लगातार बढ़ता ही चला जा रहा हैं। मानो चंद्रपुर जिले में हत्या एक मामुलिसा अपराध बन चुका है। छोटे वाद विवादो में भी हत्याएं कर दी जा रही है। एक ऐसी ही हत्या का मामला चंद्रपुर शहर में सामने आया है।

 

प्राप्त जानकारी नुसार चंद्रपुर शहर के अष्टभुजा वार्ड में दो दोस्त साईनाथ और आशीष दोनों साईनाथ के घर पर शराब पी रहे थे, इसी दरम्यान दोनों में पैसों को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक दूसरे से हाथापाई हो गयी जिसमे साईनाथ रंगारी ने आशीष के सर पर रॉड से वार कर दिया।

 

इस हमले में आशीष गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया परंतु उपचार दरम्यान आशीष की मौत हो गयी तो वहीं साईनाथ भी गंभीर जख्मी होने से उसको नागपुर अस्पताल भेजा गया है। साईनाथ की हालत भी नाजुक होने की जानकारी मिली है। घटना की खबर मिलते ही रामनगर पुलिस दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जाँच शुरू कर दी है।

Share
Back to top button