गैस लीक मामले में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की पीड़ितों की मांग

चंद्रपुर :- बीते दिनों तारीख १७/०९/२०२५ को चंद्रपुर शहर के रहमतनगर वार्ड में स्थित एस. टी. पी प्लांट से क्लोरीन गैस लीक होने की वजह से स्थानिक कई लोग प्रभावित हुए थे। गैस भारी मात्रा के लीक होने की वजह से स्थानिक नागरिकों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड रहा है। कई नागरिक इस दौरान चंद्रपुर शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए थे। जिसमें कई नागरिकों का स्वास्थ्य आज भी गंभीर बताया जा रहा है। जिसमें से स्थानिक समाजसेवक शबाना परवीन शेख की हालत काफी गंभीर बताई जा रही हैं।
जिसके बाद शबाना परवीन शेख के परिजनों ने स्थानिक प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। जिसमें शेख के परिजनों ने एस. टी. पी प्लांट के श्रीकृष्ण वर्मा और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर सहित जिला अधिकारी चंद्रपुर तथा रामनगर पुलिस स्टेशन और चंद्रपुर नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई गई है।
साथ ही इस गैस से प्रभावित होने वाले सभी नागरिकों को प्रशासन द्वारा तत्काल रूप से आर्थिक मदद की मांग पत्रकार परिषद के माध्यम से की गई है।
पत्र परिषद में पीड़िता की बेटी निदा शेख ने बताया कि उनकी माता शबाना शेख सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहती है। गैस लीक की जानकारी प्राप्त होते ही उन्होंने प्लांट के करीब रहने वाले नागरिकों का स्थानांतरण करने में काफी मदद की। जिसके चलते क्लोरीन गैस से उनकी माता प्रभावित हुई है। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां पता चला कि शबाना के बाया लंग्स डैमेज हो चुका हैं। जिसके बाद उन्हें शहर के वासाडे अस्पताल के एसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। और उनकी हालत अभी काफी खस्ता बताई जा रही है। जिसके बाद पीड़िता की बेटी ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
अन्यथा करेंगे आंदोलन।
अगर प्रशासन द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया और गैस लीक से प्रभावित होने वाले नागरिकों को आर्थिक मदद प्रशासन द्वारा नहीं दी गई तो जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना आंदोलन करने की चेतावनी भी इस पत्रकार परिषद के माध्यम से भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी ने दी है।
इस पत्रकार परिषद में गैस से पीड़ित शबाना शेख की बेटी, निदा फातिमा, नीलम फातिमा, सैयद इरफान, शौकत हुसैन, सईद हुसैन, और भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी, और अन्य पीड़िता के परिजन और स्थानीय रहमतनगर वासी मौजूद थे।