चंद्रपुर शहर के रहमतनगर वार्ड में ज़हरीली गैस लीक
जल शुद्धि केंद्र से हुई गैस लीक

चंद्रपुर शहर के रहतमर नगर वार्ड में स्थित तौफीक शाह दरगाह रोड पर स्थित जल शुद्धि केंद्र से क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मच चुका है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन और स्थानिक प्रशासन द्वारा बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि चंद्रपुर बिजली निर्माण केंद्र के अधीन यह जल शुद्धि केंद्र कार्यरत था। इस केंद्र से पिछले २- ३ दिनों से यह जहरीली गैस लीग हो रही थी। पर आज शाम लगभग ५ बजे के करीब यह जहरीली गैस भारी मात्रा में लीग होने की जानकारी सामने आई हैं।
यह जहरीली गैस लीग होने की जानकारी फैलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं। स्थानिक नागरिकों द्वारा पहले सामान्य नागरिकों को उनके घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया। साथ ही स्थानिक नागरिकों द्वारा प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद चंद्रपुर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानांतरण करने की कार्रवाई को गति प्रदान की गई है।
बताया जा रहा है कि इस केंद्र से क्लोरीन गैस लीग हुई हैं। जिसके कारण स्थानिक नागरिकों के स्वास्थ्य पर स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि इस गैस की मात्रा अधिक होने पर जान भी जा सकतीं है।
जिसके कारण प्रशासन द्वारा लगभग ६० से ७० परिवार को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया हैं। मौके पर जिला प्रशासन द्वारा पहुंच कर सुरक्षा दृष्टिकोण से कार्य किया जा रहा है।
यह जहरीली गैस लीक होने के कारण खबर लिखे जाने तक १० से अधिक नागरिकों को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। भर्ती किए गए नागरिकों को पेट में जलन और उल्टी जैसी स्थिति पेश आई हैं। ऐसी जानकारी मेडिकल कॉलेज के डीन मिलिंद कांबले ने दी है।