google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

२८ दिसंबर को नागपुर में मनाया जाएगा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का १३८ वा स्थापना दिन

चंद्रपुर :- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की और से आने वाले २८ दिसंबर को नागपुर में १३८ वा स्थापना दिन का आयोजन किया गया है। ऐसी जानकारी पत्रकार परिषद में चंद्रपुर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष विधायक सुभाष धोटे ने दी। इस समय महाराष्ट्र विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष विधायक विजय वडेट्टीवार, चंद्रपूर ग्रामीण जिलाध्यक्ष विधायक सुभाष धोटे, विधायक प्रतिभा धानोरकर, चंद्रपूर जिल्हा शहर अध्यक्ष रितेश उर्फ रामू तिवारी, चंद्रपूर महिला आघाडी की जिला अध्यक्ष नम्रता ठेमस्कर, कांग्रेस अल्पसंख्यांक जिला अध्यक्ष ग्रामीण सोहेल शेख, और जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

नागपुर में ५० एकड़ जमीन पर यह कार्यक्रम लिया जाने वाला है और इस कार्यक्रम में पूरे भारत से राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता आने वाले है। १० लाख के करीब कांग्रेस के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में आने वाले है। और चंद्रपुर गड़चिरोली से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में मौजूद रहेंगे। ऐसा महाराष्ट्र विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने पत्रकार परिषद में कहा।

नागपुर में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के १३८ वे स्थापना दिन पर देश भर से कांग्रेस के सभी बड़े छोटे पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। और चंद्रपुर गड़चिरोली जिले से लगभग १५ से २० हजार के करीब कार्यकर्ता चंद्रपुर से नागपुर स्थापना दिन के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे ऐसे जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष विधायक सुभाष धोटे ने पत्रकार परिषद मे दी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button