google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया द्वारा सम्पूर्ण भारत में की जा रहीं है नियुक्तियां

चंद्रपुर:- चंद्रपुर जिले से निकल कर अब संपूर्ण भारत में भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया का करवा बढ़ता चला जा रहा है। सिर्फ चंद्रपुर जिले में ही नही बल्कि अब संपूर्ण भारत में फोरम में नियुक्तियां की गई है। जिसमे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर अंसार पटेल जी को नियुक्त किया गया है इसी के साथ कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष पद पर फैसल शाहाब, महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव पद पर सय्यद अमीरुद्दीन महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर शेख अजीम, विदर्भ प्रचार प्रसार प्रमुख पद पर इमरान मुस्तफा शेख, विदर्भ अध्यक्ष महिला विभाग में राबिया जाहिद मिर्जा बैग को अकोला जिला अध्यक्ष पद पर आकाश जंजाळ, को नियुक्ति की गई है। भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के सभी पदों पर विचार कर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी की के आदेश पर और राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विंग के अरशद कच्छी जी और फोरम के राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्रमुख शोएब कच्छी की इनके अनुमोदन पर इन सभी मान्यवारो की नियुक्ति की गई है। और इन सभी मान्यवारो ने इस फैसले का स्वागत किया। और अब पूरी ईमानदारी के साथ और भरोसे के साथ फोरम को आगे बढ़ाने हेतु सभी पदाधिकारी कार्य करेंगे ऐसी घोषणा की गई।

 

संविधान की सभी बाते जो जनता तक नही पहुंचती उन सभी बातो को इस संगठन के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। और इसी के साथ सभी नागरिकों को संविधान के माध्यम से दिया गए अधिकार उन तक पहुंचाने का कार्य यह संगठन करने वाला है। इस संगठन में सभी को एक नजर से देखा जाएगा और इस संगठन में हर जाति के व्यक्तियों को जोड़ा जाएगा। जिस भी नागरिक में नागरिकों के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छा या क्षमता है वह सभी व्यक्ति इस संगठन के साथ जुड़े और इस संगठन को और मजबूत कर सामान्य नागरिकों के लिए कार्य करे और भारत के कोने कोने में फोरम के पदाधिकारी नियुक्ति देना जारी है तो सभी इस महान कार्य के लिए आगे आए और इस संगठन में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले ऐसे घोषणा इस समय फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी ने की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button