चंद्रपुर मनपा प्रशासन के त्रिमूर्ति कार्रवाई केवल खाना पूर्ति?
IAS आयुक्त अकुनूरी नरेश भी निकले ढकोसले बाज

चंद्रपुर :- चंद्रपुर शहर के बीचों बीच स्थित संजय लस्सी के बगल में अवैध निर्माण कार्य पर स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर महानगर पालिका प्रशासन ने कहा अनदेखा किया। उसके बाद स्थानीय नागरिकों ने रहेबर न्यूज कार्यालय में इसकी जानकारी दी जिसपर कई खबरें रहेबर चैनल के माध्यम से प्रकाशित की गई है। और समय समय पर प्रशासन को इस अवैध निर्माण कार्य की जानकारी दी गई। इसके बावजूद भी महानगर पालिका प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंगी और अवैध निर्माण कार्य तेज़ गति से चलते हुए अब काम पूरा होने की स्थिति में आचूका है।
इस मामले में महानगर पालिका के आयुक्त अकुनूरी नरेश, उपायुक्त संदीप चिद्रवार, ज़ोन क्रमांक 2 की सहायक आयुक्त शुभांगी सूर्यवंशी इन सभी को इस अवैध निर्माण की बखूबी जानकारी होने के बावजूद भी कार्रवाई के नाम पर केवल अतिक्रमण पथक भेज कर दिखावे की पावडे घमेले जैसी सामग्री जब्ती की कार्रवाई कर अवैध निर्माण को बढ़ावा दिया गया। जिससे सामान्य नागरिकों में यह चर्चा है कि चंद्रपुर शहर महानगर पालिका के त्रिमूर्ति कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करते है? ऐसी चर्चा सामान्य नागरिकों में धूम मचा रही है
IAS आयुक्त अकुनूरी नरेश भी निकले ढकोसले बाज
पहली बार महानगर पालिका आयुक्त पद पर ias अधिकारी नियुक्त होने से जनता में प्रशासन में सुधार होने की उम्मीदें जाग गई थीं। पर आयुक्त अकुनूरी नरेश ने इससे विपरीत परिणाम चंद्रपुर की जनता को दिया। समय पर कार्रवाई नहीं करना, स्थानिकों की समस्या को नजरअंदाज करना, शहर वासियों पर आए जलसंकट को तोड़ ना निकालना, और अवैध निर्माण को बढ़ावा देने का काम IAS आयुक्त अकुनूरी नरेश के कार्यकाल में काफी जोरो पर किया गया ऐसी चर्चा महानगर पालिका में धूम मचा रही है। हालांकि इस अवैध निर्माण पर भी आयुक्त अकुनूरी नरेश से कार्रवाई की मांग की गई थी पर नियम के तहत कार्रवाई करने की जानकारी आयुक्त अकुनूरी नरेश ने दी थी। पर अब तक इस अवैध निर्माण पे किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई जिससे आयुक्त अकुनूरी नरेश के नियमों के तहत कार्रवाई करने का आश्वासन केवल ढकोसला ही साबित हुआ है।

