महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर विद्यार्थियों को साहित्य वितरण

घुग्घुस, चंद्रपुर : महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर वेकोली वणी क्षेत्र की टेंपो क्लब में सिस्टा (कोल इंडिया एस.सी./एस.टी. एम्प्लॉय एसोसिएशन) तथा घुग्घुस उपक्षेत्र के सभी श्रमिक संगठन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद लड़का, लड़की की स्कूल घुग्घुस के विद्यार्थियों को शैक्षणिक साहित्य वितरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बैग, पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री का वितरण कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। इस दौरान घुग्घुस उपक्षेत्र प्रबंधक, खान प्रबंधक, सी.एम.ओ.आर.आर.एच अधिकारी, घुग्घुस कॉम्लेक्स, वणी क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी, कार्मिक प्रबन्धक और अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रीय संगठन के अध्यक्ष, सचिव, JCC, वेलफेयर पदाधिकारी, घुग्घुस कॉम्लेक्स के यूनिट के सभी संगठन के पदाधिकारी, समस्त कर्मचारी, प्रवक्ता और शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कोल इंडिया एस. सी/एस. टी एम्प्लॉय एसोसियेशन (सिस्टा) वाणी क्षेत्र तथा सिस्टा यूनिट के सभी पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों और कामगारों को संबोधित करते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का मूल मंत्र आज भी समाज को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने का मार्गदर्शक है।कार्यक्रम के अंत में उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।

