google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

महाऔष्णिक विद्युत केंद्र में नवनियुक्त मुख्य अभियंता अनिल काठोये का फोरम ने किया स्वागत

चंद्रपुर (प्रतिनिधि): चंद्रपुर महाऔष्णिक विद्युत केंद्र में नवनियुक्त मुख्य अभियंता अनिल काठोये का भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की ओर से गरिमामय स्वागत एवं सत्कार किया गया। यह सम्मान फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी के हस्ते शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

 

इस अवसर पर फोरम प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता को जनहित से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों पर एक विस्तृत निवेदन सौंपा। कार्यक्रम के दौरान फोरम के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की जांच की मांग
फोरम द्वारा सौंपे गए निवेदन में महाऔष्णिक विद्युत केंद्र में पिछले कुछ वर्षों के दौरान विभिन्न कार्यों में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के मामलों को प्रमुखता से उठाया गया।

 

— प्रमुख मांगों में —

पिछले 5 वर्षों के डीपीआर कार्यों की उच्चस्तरीय जांच
सिविल कार्यों में सामग्री गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं हाउसकीपिंग ठेकों की समीक्षा
एम.एस. कोप्स व वुल्कन स्पीयर्स की खरीदी व खपत की जांच
210 मेगावाट यूनिट में आईडी फैन ठेके में अधिक मूल्य स्वीकृति की जांच
यूनिट क्रमांक 4 के ठेका क्रमांक 718 (RFX 3000037255) में लागत बढ़ाकर ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के मामले की जांच।

अफसर-ठेकेदार मिलीभगत के आरोप

निवेदन में यह भी आरोप लगाया गया कि इन कार्यों में अधिकारियों एवं ठेकेदारों की कथित मिलीभगत से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ, जिससे विद्युत केंद्र को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। फोरम ने बताया कि पूर्व में भी इन मुद्दों को लेकर शिकायतें की गई थीं, किंतु अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।

 

मुख्य अभियंता ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

फोरम द्वारा प्रस्तुत निवेदन पर संज्ञान लेते हुए मुख्य अभियंता अनिल काठोये ने फोरम के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों की गंभीरता से जांच कर आवश्यक एवं उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

पारदर्शिता और जवाबदेही की अपेक्षा

फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी ने कहा कि यदि इन मामलों में निष्पक्ष जांच होती है, तो न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, बल्कि विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी और शासन के आर्थिक हितों की भी रक्षा होगी। फोरम ने प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि जनहित के इन मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई कर आम नागरिकों के विश्वास को और सुदृढ़ किया जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button