google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

चंद्रपुर में नया कलेक्टर नियुक्त, वसुमना पंत संभालेंगी जिम्मेदारी

चंद्रपुर / मुंबई
महाराष्ट्र शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चंद्रपुर जिले के कलेक्टर पद पर नई नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार श्रीमती वसुमना पंत (भा.प्र.से.) को चंद्रपुर का नया जिलाधिकारी (कलेक्टर) नियुक्त किया गया है। श्री विनय गौड़ा (भा.प्र.से.) की जगह लेंगी, जो अब तक इस पद पर कार्यरत थे।

 

वसुमना पंत का जन्म 11 जुलाई 1991 को हुआ था और वे 2017 बैच की महाराष्ट्र कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उन्होंने University of Delhi से अर्थशास्त्र विषय में बी.ए. और एम.ए. की डिग्री प्राप्त की है
वर्तमान में वे महाराष्ट्र के नागपुर नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी 2 अप्रैल 2025 को संभाली थी। अब वे चंद्रपुर की जिलाधिकारी (कलेक्टर) के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी।
इससे पहले वे मुख्य कार्यकारी अधिकारी , सहायक कलेक्टर, सहायक सचिव, अधिसंख्य सहायक कलेक्टर तथा महानिदेशक जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं।

Share
Back to top button