google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

चंद्रपुर में IPL के पहले मुकाबले पर लगा करोड़ों रुपए का सट्टा

पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती या अवसर?

चंद्रपुर :- तारीख २८ मार्च २०२६ को आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग का पहला महामुकाबला बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर हैदराबाद के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता के पहले मैच के दौरान ही चंद्रपुर शहर में लाखों रूपए का ऑनलाइन सट्टा खेले जाने की जानकारी सूत्रों के हवाले से प्राप्त हुई है।

 

बताया जा रहा है कि जिस जोश से क्रिकेट प्रेमी ने आईपीएल प्रतियोगिता का स्वागत किया उसी जोश के साथ बुकियों ने भी ऑनलाइन सट्टे के जाल में युवाओं को फसाने के तैयारी कर ली है। शायद इसी लिए भी पहले ही दिन अंधाधुंध ऑनलाइन सट्टा चंद्रपुर में दिखाई दिया।

ऑनलाइन सट्टा बुकियों द्वारा खिलाया जाता है। जिसमें ऑनलाइन लिंक के माध्यम से सरल तरीके से यह खेल बुकियों द्वारा खिलाया जाता है। इस ऑनलाइन सट्टे में केवल युवा ही नहीं तो बच्चे बूढ़े भी इस चपेट में आचुके है। यह सट्टा खेलने और इसे ऑपरेट करने के लिए कोई मौदान या खुली जगह की जरूरत नहीं है। घर बैठ कर दुकान में बैठ कर या किसी राजनीतिक कार्यालय में बैठ कर भी इसे ऑपरेट और खेला जा सकता है। जिस वजह से पुलिस प्रशासन के लिए एक चुनौती समझी जा सकती है।

पर सूत्रों द्वारा बताया यह भी जाता है कि चंद्रपुर पुलिस और बुकियों के बीच मधुर संबंध बने हुए होते है। जिस वजह से पुलिस प्रशासन द्वारा बुकियों को छोड़ ग्राहक को निशाना बना कर कार्रवाई कर वाहवाही बटोरने का काम करती है।

शहर एवं जिले में ऐसे कई लोग है जो इस तरह के बुकी बने बैठे है। कोई अपनी राजनीतिक साख के भरोसे यह व्यापार चलाता है तो कोई घुस के बदौलत यह व्यापार करता है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस ऑनलाइन सट्टा बुकियों के इस अवैध व्यापार को चुनौती समझ कर इसे रोकने का प्रयास करती है। या फिर अवैध कमाई का अवसर समझकर अपनी आँखें मिच कर बैठती है। जांच का विषय

शेष अगली खबर में

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button