google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप, विजय वडेट्टीवार ने उठाए सवाल

चंद्रपुर / मुंबई:-  परिवहन विभाग में कथित भ्रष्टाचार और अधिकारियों के उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने आज गंभीर आरोप लगाए हैं। आज आयोजित पत्रकार परिषद में उन्होंने कहा कि आरटीओ विभाग में तबादलों और अवैध वसूली के लिए एक बड़ा रैकेट सक्रिय है, जो ईमानदार अधिकारियों को झूठे मामलों में फंसाने का काम कर रहा है।

 

वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी बजरंग खरमाटे इस पूरे रैकेट के मुख्य सूत्रधार हैं। उन्होंने दावा किया कि वसूली के लिए एक समानांतर तंत्र खड़ा किया गया है, जिसमें 100 रुपये की वसूली में से 90 रुपये खुद रखे जाते हैं।

 

चंद्रपुर जिले में मोटर वाहन निरीक्षक पवन पोटदुखे पर एसीबी की कार्रवाई को भी वडेट्टीवार ने पूर्वनियोजित साजिश बताया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की लंबी यात्रा और टोल रिकॉर्ड में विसंगतियां इस बात का संकेत देती हैं कि यह मामला केवल पोटदुखे को फंसाने के लिए रचा गया था।

उन्होंने आगे बताया कि विदर्भ क्षेत्र में 64 अधिकारियों की नियुक्ति हुई, लेकिन ये नियुक्तियां कुछ प्रभावशाली लोगों की मर्जी के अनुसार नहीं होने के कारण अब उन अधिकारियों की पदोन्नति में बाधाएं डाली जा रही हैं। जो अधिकारी अवैध वसूली से इनकार करते हैं, उन्हें एसीबी की कार्रवाई या तबादले की धमकी दी जाती है।
वडेट्टीवार ने इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को पत्र लिखने की बात कही। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार छोटे अधिकारियों पर कार्रवाई कर बड़े लोगों को बचाने का काम कर रही है, जिससे राज्य की छवि धूमिल हो रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button